ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा चाईबासा में अवैध खनन में चालक गिरफ्तार

चाईबासा में अवैध खनन में चालक गिरफ्तार

वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर धुलाई करने वाले ट्रैक्टर चालक बना हासदा को बन विभाग ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी कृष्णा गोपाल ने मामला दर्ज किया...

चाईबासा में अवैध खनन में चालक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाThu, 13 Sep 2018 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर धुलाई करने वाले ट्रैक्टर चालक बना हासदा को बन विभाग ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी कृष्णा गोपाल ने मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले में बताया गया कि मंगलवार को गश्ती के दौरान टोंटो थाना के बड़ा लिसिया के पास एक ट्रैक्टर में पत्थर लोड पाया गया। ट्रैक्टर चालक से पत्थर का कगाजत मांगा गया जो नहीं दिखा पाया। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैक्टर में वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर लोड कर बेचने के लिए लाया जा रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें