बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चलाया नशा मुक्ति अभियान

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के तत्वावधान

बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चलाया नशा मुक्ति अभियान

गुवा। बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के तत्वावधान में संचालित किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह प्रभात फेरी निकाली गई तथा विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड, बड़ाजामदा के अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।