निषाद समाज का वनभोज सह मिलन समारोह 25 को

Dec 30, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

पश्चिमी सिंहभूम निषाद समाज का वार्षिक मिलन समारोह 25 जनवरी को लुपंगुटू में होगा। बैठक में सभी परिवारों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में खेलकूद प्रतियोगिताएं, परिचय सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। समाज के वृद्धों को कंबल का वितरण भी किया जाएगा।

निषाद समाज का वनभोज सह मिलन समारोह 25 को

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम निषाद समाज का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 25 जनवरी को लुपंगुटू में किया जाएगा। यह निर्णय एक बैठक में लिया गया है। बैठक में समाज के सभी परिवारों से कार्यक्रम में शामिल होकर एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। वनभोज कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाएं एवं बच्चों के लिए विभिन्न तरह का खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। समाज के लोगों के बीच शादी विवाह को लेकर परिचय सम्मेलन भी होगा। साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएगा। समाज के वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

बैठक में निषाद समाज के बसंती देवी, सुनीता देवी, मृदुला रानी निषाद, राजू निषाद, ललन निषाद, जगदीश निषाद, हेमराज निषाद, निर्मल निषाद, राजू निषाद, छोटे निषाद, महेंद्र निषाद व राजू निषाद उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।