ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा डीएवी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

डीएवी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम स्कूल के प्राचार्य नागेश्वर पसायत द्वारा स्कूल के प्रार्थना सभा में घोषित किया...

डीएवी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाMon, 16 Mar 2020 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम स्कूल के प्राचार्य नागेश्वर पसायत द्वारा स्कूल के प्रार्थना सभा में घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चो एवं अभिवावको में  विशेष हर्ष देखा गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य नागेश्वर पसायत कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। कक्षा एलकेजी से एवं यूकेजी के दर्जनों बच्चों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा प्रथम से 12वीं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से उत्तीर्ण छात्रों को खासतौर से प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें