ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा जगन्नाथपुर में दो घंटे तक लगा जाम, 45 मिनट फंसी रही एम्बुलेंस

जगन्नाथपुर में दो घंटे तक लगा जाम, 45 मिनट फंसी रही एम्बुलेंस

गुरुवार को जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर जाम के कारण लोगों को काफी परेशान हुई। जाम छुड़ाने के लिए दो घंटे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण मुख्य चौक से हाटगम्हरीया नोवामुंडी रोड, मोंगरा रोड़ व...

जगन्नाथपुर में दो घंटे तक लगा जाम, 45 मिनट फंसी रही एम्बुलेंस
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाFri, 21 Feb 2020 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर जाम के कारण लोगों को काफी परेशान हुई। जाम छुड़ाने के लिए दो घंटे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण मुख्य चौक से हाटगम्हरीया नोवामुंडी रोड, मोंगरा रोड़ व ब्लॉक रोड़ में वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। जाम के कारण एक एम्बुलेंस करीब 45 मिनट तक फंसा रहा। स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद सबसे पहले एम्बुलेंस को जाम से निकाला गया। जगन्नाथपुर में आज गुरुवार को बड़ी हाट लगती है। सड़क के दोनों तरफ बाइक खड़ी कर दी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की कमजोरी के कारण ही मुख्य सड़क पर ही गलत ढंग से बाइक व चार पहिया वाहन को खड़ा कर दिया जाता है, जो जाम का कारण बनता है। एक दूसरा कारण यह भी है कि साप्ताहिक बाजार व परीक्षा समाप्त होने के कारण जगन्नाथपुर बजार में बहुत ही ज्यादा भीड़ थी। इसके कारण यह जाम लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौक पर परीक्षा समाप्ती तक कम से कम दो पुलिस की तैनाती कर दी जाये तो बहुत हद तक जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें