बच्चों के बेहतर मार्गदर्शन पर जोर

Mar 02, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा के तुलसी निवास में पढ़ाई करने वाले पूर्ववर्ती छात्रों ने जेपी ऑडिटोरियम में मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर मेवालाल होनहागा और उनकी पत्नी को सम्मानित किया गया। छात्रों ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी।

बच्चों के बेहतर मार्गदर्शन पर जोर

चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा के तुलसी निवास में रह कर पढ़ने वाले टाटा कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों ने रविवार को चाईबासा स्थित जेपी ऑडिटोरियम में मिलन समारोह मनाया । इस मौके पर तुलसी निवास के मेवालाल होनहागा और उनकी पत्नी को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया । उन्होंने अध्ययन काल के दौरान होनहागा दंपति द्वारा मिले स्नेह और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही सभी छात्राओं ने अच्छे से पढ़ाई कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हुए। इनमें से अधिकांश सेवानिवृत्ति भी हो चुके हैं। कुछ अभी सेवा में ही है। वर्तमान में जैक बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार महतो ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि हम सभी छात्रों ने तुलसी निवास में रहकर पढ़ाई की स्नातक हुए और वहां से निकलने के बाद विभिन्न विभागों में कार्यकाल अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं और कुछ सेवानिवृत्ति भी हो चुके हैं।

उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मेवालाल होनहागा के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में सभी छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति काफी लग्नशील रहे। इस मिलन समारोह में पूर्ववर्ती छात्रों ने अपनी समकालीन छात्रों जो अब दिवंगत हो चुके हैं उनके सम्मान में 1 मिनट का मौन रखा। इस मौके पर पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने बीते हुए समय के अनुभवों को साझा किया पुराने दिनों को याद किया और वर्तमान पीढ़ी के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया ताकि उनका भी भविष्य सुनहरा रहे। इस कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार महतो ने किया इस मौके पर देवेंद्र कुमार महतो अरुण महतो शंभू चरण गोप परशुराम महतो प्रभाष चंद्र साहू गुरु चरण महतो गुरु प्रसाद महतो सहित तुलसी निवास में रहकर पढ़ाई करने वाले अनेक छात्र उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।