
शतरंज : नौ राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
संक्षेप: चाईबासा में 5 से 9 नवंबर तक ऑल इंडिया ओपन फिदे रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 90 मिनट प्लस 30 सेकंड इंक्रीमेंट टाइम फॉर्मेट में 9 चक्र का खेल होगा। कुल इनामी राशि ₹300000 है। 300 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 170 झारखंड, 100 बंगाल और 15 बिहार से हैं।
चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन फिदे रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन खिरवाल बैंक्विट हाल में 5 नवंबर से 9 नवंबर के बीच किया जाएगा। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में किसी भी राज्य के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं एवं इस प्रतियोगिता में 90 मिनट प्लस 30 सेकंड इंक्रीमेंट के टाइम फॉर्मेट में 9 चक्र का खेल खेला जाएगा। प्रतियोगिता की इनामी राशि कुल ₹300000 रखा गया है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 61000 प्लस ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 41000 एवं तृतीय पुरस्कार₹25000 के अलावा कुल प्रथम 30 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा 1400 से 1600 रेटिंग 1600 से 1800 रेटिंग बेस्ट अनरेटेड बेस्ट वेटरन प्लेयर एवं बेस्ट पश्चिम सिंहभूम प्लेयर का भी नकद पुरस्कार से शीर्ष खिलाड़ियों को दिया जाएगा। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था रुंगटा मैरिज हाउस, खिरवाल धर्मशाला एवं राजस्थान भवन में की गई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मास्टर आर्यन वार्ष्णेय जिनका रेटिंग 2496 है। इस प्रतियोगिता के अभी तक के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी है। प्रतियोगिता में अब तक नौ राज्यों के कुल 300 खिलाड़ियों से अधिक ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 170 खिलाड़ी झारखंड, 100 खिलाड़ी बंगाल एवं 15 खिलाड़ी बिहार के हैं। शेष अन्य राज्यों से खिलाड़ी है। 150 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त हैं। संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने कहा कि यह प्रतियोगिता विशेष रूप में जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अवसर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




