ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा होली को लेकर सक्रिय दिखे जगन्नाथपुर के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी

होली को लेकर सक्रिय दिखे जगन्नाथपुर के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी काफी सक्रिय देखे...

होली को लेकर सक्रिय दिखे जगन्नाथपुर के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाFri, 22 Mar 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी काफी सक्रिय देखे गए। जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी स्मृति कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव एवं थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर बाजार, जैंतगढ़ बाजार सहित कई इलाकों में घूमते हुए विधि-व्यवस्था संबंधी जानकारी लेते रहे। इनके साथ दिलीप कुमार, नंदकिशोर सिंह, सोमाय टुडू, उमेश सिंह एवं जिला बल के जवान शामिल थे।फोटो संख्या जगन्नाथपुर 1: होली के दिन सड़क पर सुरक्षा का जायजा लेती एसडीओ एवं एसडीपीओ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें