Chaibasa News: सीए परीक्षा में सफलता पर लक्ष्य चौधरी सम्मानित

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में मारवाड़ी सम्मेलन ने सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले लक्ष्य चौधरी को सम्मानित किया। उनके पिता संतोष चौधरी और दादाजी बजरंग चौधरी ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया। सम्मेलन के सदस्यों ने लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता समाज के लिए गर्व का विषय है।

सीए परीक्षा में सफलता पर लक्ष्य चौधरी सम्मानित
सीए परीक्षा में सफलता पर लक्ष्य चौधरी सम्मानित

Chaibasa News: चाईबासा।पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन, चाईबासा शाखा की ओर से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले लक्ष्य चौधरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्य चौधरी की अनुपस्थिति में उनके पिता संतोष चौधरी एवं दादाजी बजरंग चौधरी ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने लक्ष्य चौधरी की शानदार सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके पिता एवं दादाजी को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मेलन के सदस्यों ने लक्ष्य चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी गर्व का विषय है।

उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्य भविष्य में भी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, राजकुमार मुंदड़ा, शिव बजाज एवं अशोक विजयवर्गीय उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: सीए परीक्षा में सफलता पर लक्ष्य चौधरी सम्मानित