क्रॉस कंट्री दौड़ 20 मिनट में पूरी कर भोया के सन्नी ईचागुटु ने मारी बाजी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के कमारहातु में मसकल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7 किलोमीटर के क्रॉस कंट्री दौड़ में भोया गांव के सन्नी ईचागुटु ने 20 मिनट में पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रताप ईचागुटु ने और तृतीय स्थान कृष्णा बानरा ने हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार डॉ.अनंत कुमार महतो एवं अन्य अतिथियों द्वारा दिए गए।

क्रॉस कंट्री दौड़ 20 मिनट में पूरी कर भोया के सन्नी ईचागुटु ने मारी बाजी

चाईबासा।।सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में मागे पर्व के अवसर पर मसकल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7 किलोमीटर का क्रॉस कंट्री दौड़ में भोया गांव के सन्नी ईचागुटु ने 20 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भोया के ही प्रताप ईचागुटु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तांतनगर के कृष्णा बानरा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कुसतुईया के वीरेंद्र जोंको चौथा और भोया के कृष्णा जोंको पांचवें स्थान हासिल किया।विजेता प्रतिभागियों को मसकल फाउंडेशन कमारहातु की ओर से अतिथियों डॉ.अनंत कुमार महतो,पूर्व सैनिक सुनील बारी, पूर्व सैनिक साऊ देवगम, फुटबॉलर विमल बिरुवा, पूर्व सैनिक भीम सिंह देवगम के हाथों पुरस्कृत किया गया।इससे

पूर्व पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम एवं पूर्व इंजीनियर सामु देवगम ने झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। मौके पर सोनाराम देवगम,सोमय देवगम,कृष्णा देवगम,लादू देवगम,सुरजा देवगम,तुराम देवगम,पतोर देवगम, केप्टेन भीम सिंह देवगम,सिंगराय देवगम,नरेंद्र बारी,कृष्णा पाड़ेया आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।