बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पिता हिरासत में

Feb 21, 2026 11:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्ची ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है और महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पिता हिरासत में

गुवा। बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र से एक अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। छह वर्षीय बच्ची ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में गंभीर धाराओं के तहत किरीबुरू महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का बयान विधिवत दर्ज कर लिया गया है तथा चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कथित घटना कब से हो रही थी तथा क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका है।

आरोपी ने आरोपों से इंकार किया है, लेकिन पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। घटना के प्रकाश में आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया है। लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों में पीड़ित की पहचान गोपनीय रखने और संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत भी बताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।