ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर

दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर

इंसान जब जोर लगाता है तो पत्थर पानी बन जाता है। किसी भी व्यक्ति का मेहनत खाली नहीं जाता है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है हाटगम्हारिया प्रखण्ड के कोचड़ा गांव के एक किसान का बेटा ने। दिहाड़ी...

दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 04 Feb 2018 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

इंसान जब जोर लगाता है तो पत्थर पानी बन जाता है। किसी भी व्यक्ति का मेहनत खाली नहीं जाता है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है हाटगम्हारिया प्रखण्ड के कोचड़ा गांव के एक किसान का बेटा ने। दिहाड़ी मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते माता मन्दोदरी देवी एवं पिता दिवाकर कुम्हार अपने लाडले की करिश्माई मेहनत को देख काफी खुश हैं। हाटगम्हरिया प्रखंड के एक छोटे से गांव कोचड़ा मे जन्मे बिमल कुम्हार अपने मेहनत व लगन के बल पर फुटबाल के खेल में परचम लहराया है। बिमल कभी कपड़े का गांठ बांध कर खेलता था। आज वही बालक पैरों के बल फुटवाल खेल मे परचम लहराया है। बिमल कुम्हार की प्रारम्भिक शिक्षा मालुका के संत पाल माध्यमिक विद्यालय से हुआ है। उसके बाद वे संत जेवियर उच्च विद्यालय लुपुंगुटु, चाईबासा से मैट्रिक तक पढ़ाई किया है। बचपन से ही बिमल कुम्हार की रुची पढ़ाई से कहीं अधिक फुटवाल में थी। उसी दिन से ही उसने फुटवाल को केरियर के रुप मे देखने लगा। बिमल कुम्हार बताते हैं कि बचपन से ही मेरा फुटबॉल खेल के प्रति रुझान था। मेरी इस रूची को सही रास्ता दिया मेरा स्कूली कोच कुलदीप कुजुर ने। मंै आज जो भी हूं मेरे माता-पिता व कोच श्री कुजुर व जमशेदपुर लीग कोच पिन्टु विश्वास का बहुत बड़ा हाथ है। अपने गृह जिला पश्चिमी सिंहभूम से खेलते हुए मंैने 2012 को झारखंड जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया। मंै हिम्मत नहीं हारा। अन्त में 2017 को मैं पूर्वी सिंहभूम टीम का हिस्सा बना। 2017 अन्तिम में मुझे झारखण्ड सिनियर में चुन लिया गया। अभी संतोष ट्राफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। फुटबॉल मेरी जिन्दगी का अहम हिस्सा है। मेरा हार्दिक इच्छा है भारत प्रतिनिधित्व करना।

क्या कहते हैं माता-पिता : बिमल तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। सबका प्यार उसे मिला। पहले तो सोचा था कि वह बहक जाएग। लेकिन ऐसा नहीं किया। मुझे उस पर गर्व है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें