
मधु बाजार में युवक ने लगाई फांसी
चाईबासा के मधु बाजार निवासी 25 वर्षीय राज सोनकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रविवार रात 1:30 बजे घर आया और फिर पेड़ से लटककर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ...
चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत मधु बाजार निवासी 25 वर्षीय राज सोनकर ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक रविवार को रात के लगभग 1:30 बजे घर आया था। उसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और घर के बाहर लगे एक पेड़ में रस्सी बांधी कर फांसी का फंदा से झूल गया । जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जब सुबह परिजनों की उस पर नजर पड़ी तो उस फांसी के फंदे से उतार कर सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि किस कारण से फांसी लगाया है इसकी जानकारी किसी को नहीं है।सदर
थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




