Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa News25-Year-Old Dies from Heart Attack After Falling in Chaibasa

मुफस्सिल : खांसने के दौरान हृदय गति रुकने से युवक की मौत

चाईबासा के नाकाहासा मुरूम गांव में 25 वर्षीय सनी मुडंरी की अचानक खांसी आने के बाद गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम लगभग 4 बजे हुई। उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 14 Oct 2025 06:45 AM
share Share
Follow Us on
मुफस्सिल : खांसने के दौरान हृदय गति रुकने से युवक की मौत

चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना अंतर्गत नाकाहासा मुरूम गांव निवासी 25 वर्षीय सनी मुडंरी की गिरने और हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम के लगभग 4 बजे मृतक अपने घर पर था। उसी समय उसे अचानक खांसी होने लगी। वह खांसते-खांसते जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। उसे तुरंत घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है।