Chaibasa News: गुवा में 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा। गुवा थाना क्षेत्र के सेवासाई नगर निवासी राजा करवा की 21 वर्षीय पत्नी खुशी गुछाइ ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Chaibasa News: गुवा में 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Chaibasa News: चाईबासा। गुवा थाना क्षेत्र के सेवासाई नगर निवासी राजा करवा की 21 वर्षीय पत्नी खुशी गुछाइ ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:30 बजे खुशी ने घर के धारण में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात पति के घर लौटने पर उसने पत्नी को फंदे से लटका पाया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।गुरुवार सुबह घटना की सूचना गुवा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतका के पति राजा करवा ने बताया कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। फांसी लगाने के कारणों की जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब चार वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी और अब तक कोई संतान नहीं थी। उनके अनुसार, खुशी संतान नहीं होने को लेकर अक्सर चिंतित रहती थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: गुवा में 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी