
बाल गृह के बच्चों के लिए सौंपे गए 20 कूलर
चाईबासा में बाल गृहों में बच्चों की गर्मी से राहत के लिए 20 कूलर दिए गए। प्रधान जिला जज मो. शाकिर ने इस आवश्यकता को महसूस किया और भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कविता कुमारी से बात की। बैंक ने...
चाईबासा, संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा मो. शाकिर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कविता कुमारी की ओर से जिले में स्थापित बाल गृह छाया, बालिका गृह, प्रेरणा, आशा किरण और बाल कुंज के बच्चों की सुविधा के लिए 20 कूलर प्रदान किए गए। इस संबंध में प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि विगत महीने प्रधान जिला जज ने बाल गृह के दौरे के समय यह महसूस किया था कि बाल गृह में रह रहे बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए कूलर की आवश्यकता है। प्रधान जिला जज ने इस संबंध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक रवींद्र नवल से बातचीत की।

मुख्य प्रबंधक ने भरोसा दिलाया था कि वरीय पदाधिकारियों से बात कर इस संबंध में सकारात्मक निर्णय ले लेंगे। उन्होंने अपने क्षेत्रीय प्रबंधक कविता कुमारी से स्वीकृति लेकर सीएसआर के माध्यम से जिले में बच्चों के लिए स्थापित बाल गृह के लिए 20 कूलर उपलब्ध करा दिया। चारों बाल गृह के प्रबंधकों को बच्चों के लिए 20 कूलर प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक सुधांशु शेखर सिंह, मुख्य प्रबंधक अखोरी सिद्धार्थ प्रकाश, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी खुशेद्र सोनकेशरी, सदस्य मो. शमीम, डीसीपीओ पुनीता तिवारी, छाया बालिका गृह की निदेशक नरगिस खातून, बाल कुंज के कर्मचारी, आशा किरण की सावित्री महतो और प्रेरणा विद्यालय से शबा यास्मीन सहित सभी बालक बालिका गृह के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी एजाज हुसैन, रेणु देवी, परवीन सुल्ताना, डालसा कार्यालय से अमित कुमार, मो. नदीम आलम अंसारी, बिलाल अहमद आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


