Chaibasa News: चाईबासा में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Chaibasa News: चाईबासा के खुंटा नीमडीह गांव में 17 वर्षीय छात्र श्रवण कालूंडिया ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार खेत में काम कर रहा था। श्रवण DPS कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुंटा नीमडीह गांव में शनिवार को 17 वर्षीय छात्र श्रवण कालूंडिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान श्रवण ने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। शाम को परिजन जब खेत से वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। परिजनों ने बताया कि श्रवण डीपीएस कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा था।
उन्होंने कहा कि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।


