मां ने डांटा, तो फंदे से झूली किशोरी
चाईबासा 5 मार्च फ़ाइल संख्या 11 घरेलू विवाद में किशोरी ने लगाई फांसी

घरेलू विवाद में मंझारी थाना अंतर्गत सरकंड गांव निवासी 14 वर्षीय खुशी बेहरा ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतका का किसी बात को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया था। क्रोध में आकर बुधवार की रात वह अपने कमरे में फांसी का फंदा बांध कर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को जब परिजनों ने उसे नास्ता करने के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से देखा, तो उसे फांसी से लटका पाया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोल कर उसे फांसी के फंदे से उतारा गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और गुरुवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर खुशी को उसकी मां ने डांट लगाई थी, उसी गुस्से में उसने फांसी लगा ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


