चाईबासा: 11वीं बोर्ड का परीक्षा केंद्र बदला, प्लस टू मारवाड़ी उच्च विद्यालय में होगी परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के पश्चिम सिंहभूम में 25 फरवरी को होने वाली 11वीं बोर्ड परीक्षा अब जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर की बजाय मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमराज टोप्पो ने जानकारी दी कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थल बदला गया है। सभी दस्तावेज जेएलएन कॉलेज के नाम से ही रहेंगे।

चाईबासा: 11वीं बोर्ड का परीक्षा केंद्र बदला, प्लस टू मारवाड़ी उच्च विद्यालय में होगी परीक्षा

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला में आयोजित 25 फरवरी को होने वाली 11वीं बोर्ड की परीक्षा जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर की बजाय प्लस टू मारवाड़ी उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में आयोजित होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमराज टोप्पो ने कहा कि जैक द्वारा 25 फरवरी से आयोजित होने वाली ग्यारहवीं की परीक्षा जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर में आयोजित होनी थी। अपरिहार्य कारणों से ग्यारहवीं की परीक्षा जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में आहूत कराना सभंव नहीं है। ऐसे में अब जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर के स्थान पर ग्यारहवीं परीक्षा-2026 के लिए मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय चक्रधरपुर को वैकल्पिक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र कोड 720 एवं अन्य सभी उक्त परीक्षा केन्द्र के लिए संचालित उपस्थिति, रोल शीट तथा अन्य कागजात जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम के नाम से ही निर्धारित रहेगी।

परीक्षार्थी भी अपने एडमिट कार्ड में जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के नाम से ही वैकल्पिक परीक्षा केन्द्र मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में परीक्षा देंगे। 11वीं की परीक्षा में सिस्टर निवेदिता इंटर महिला कॉलेज चक्रधरपुर, राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कराइकेला, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दाडकदा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चक्रधरपुर की छात्राएं साइंस, कामर्स, आर्ट्स की परीक्षा देंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।