शत-प्रतिशत रहा गुवा एसएन हाई स्कूल का 12वीं परीक्षा परिणाम, पायल भंज बनी स्कूल टॉपर

May 07, 2026 09:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा एसएन हाई स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा। 62 विद्यार्थियों में से सभी सफल रहे, जिसमें 21 ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। स्कूल की टॉपर पायल भंज रहीं, जिन्होंने 67.8% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त की।

शत-प्रतिशत रहा गुवा एसएन हाई स्कूल का 12वीं परीक्षा परिणाम, पायल भंज बनी स्कूल टॉपर

गुवा। 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया, जिसमें गुवा एसएन हाई स्कूल का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय से कुल 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें एक छात्र अनुपस्थित रहा, जबकि परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस वर्ष स्कूल की टॉपर पायल भंज रहीं, जिन्होंने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं दूसरे स्थान पर उषा टोप्पो रहीं, जिन्हें 67.02 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर सुहानी कुमारी साह रहीं, जिन्होंने 67 प्रतिशत अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर रीता हलदार रहीं, जिन्हें 65 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम पर प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु तथा शिक्षक अनूप कुमार गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।