ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा 'आदिवासियों को होना होगा संगठित'

'आदिवासियों को होना होगा संगठित'

आदिवासी समाज संगठन आज बहुत बड़ा संगठन है। लिहाजा संगठित होकर अपनी एकता का परिचय देना होगा और इसी के साथ जल, जंगल, भाषा संस्कृति की रक्षा के साथ सुसंस्कृत समाज का निर्माण करना होगा।यह बातें सिंहभूम के...

'आदिवासियों को होना होगा संगठित'
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाMon, 13 Nov 2017 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी समाज संगठन आज बहुत बड़ा संगठन है। लिहाजा संगठित होकर अपनी एकता का परिचय देना होगा और इसी के साथ जल, जंगल, भाषा संस्कृति की रक्षा के साथ सुसंस्कृत समाज का निर्माण करना होगा।

यह बातें सिंहभूम के भाजपा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कही। वे रविवार को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केंद्र के सौजन्य से आदिवासी कल्याण केंद्र चाईबासा द्वारा आयोजित राष्ट्र शक्ति सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने शोषणमुक्त समाज के लिए संघर्ष किया और उनके सपने को साकार करने के लिए हमें शोषणमुक्त समाज का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि भाषा, संस्कृति सभ्यता और जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। इसे हमलोगों को मदद कर आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि इससे एक शोषण मुक्त समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज लेयांगी, संगठन के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मदन मोहन दरीपा, पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, विपेश्वर मुंडा, भीखा उरांव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, भाजपा के जिला महासचिव रतनलाल बोदरा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें