CGL पेपर लीक मामले में 250 अभ्यर्थियों से पूछताछ, 100 पर CID को शक; सरकार को देगी रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के जरिए बहाल सफल अभ्यर्थियों के मामले में सीआईडी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। सीआईडी अबतक 250 से अधिक अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है। शनिवार को भी दो दर्जन सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई।

सीआईडी
सीआईडी ने 100 अभ्यर्थियों पर जताया शक

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के जरिए बहाल सफल अभ्यर्थियों के मामले में सीआईडी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। सीआईडी अबतक 250 से अधिक अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है। शनिवार को भी दो दर्जन सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की एसआईटी को अबतक ये तथ्य हासिल हो चुके हैं कि 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर परीक्षा में सफलता पाई।

गौरतलब है कि सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच नए सिरे से शुरू होने के बाद जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के मामले में सबसे पहले अभय तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। अभय के बाद उसके भाई अक्षय तिवारी, अभय की पत्नी सुषमा तिवारी, सफल अभ्यर्थी व एजेंट की तरह काम करने वाले समीर कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी, दीपक कुमार और आनंद कुमार सिंह की गिरफ्तारी कुछ दिन पहले हो चुकी है। इन सभी के विषय में सीआईडी ने सरकार को उनकी गिरफ्तारी के बाद ही जानकारी दे दी थी। शेष वैसे अभ्यर्थी जिनकी भूमिका संदिग्ध के तौर पर उभरी है, उनके विषय में अलग से सरकार को रिपोर्ट भेजने की तैयारी है।

28 सफल अभ्यर्थियों को किया गया था डिबार

बता दें कि पूर्व में सीआईडी की जांच के आधार पर 28 सफल अभ्यर्थियों को डिबार किया था। ये वैसे अभ्यर्थी थे जो नेपाल के वीरगंज गए थे। हालांकि शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया था, ऐसे में अब उनकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सरकार को दी जाएगी।

सोमांश और राहुल को न्यायिक हिरासत में भेजा

सीआईडी की टीम ने आठ दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद आईसीएन कंपनी से जुड़े सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया। दोनों ने मिथिलेश सिंह की प्रमुख भूमिका होने की बात जांच के क्रम में एसआईटी को बताई है। मिथिलेश की गिरफ्तारी के बाद परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा संभावित है।

जेएसएससी दफ्तर में तीसरे दिन खंगाले गए कागजात

सीआईडी की एसआईटी ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन जेएसएससी कार्यालय में दबिश दी। सीआईडी टीम गुरुवार से ही यहां दस्तावेजों को खंगाल रही है। शनिवार को भी दिनभर सीजीएल परीक्षा व एजेंसियों के संबंध में सचिव सुधीर कुमार गुप्ता की मौजूदगी में दस्तावेजों का सत्यापन कराया। कई दस्तावेज जब्त भी किए गए। बीते तीन दिनों में सीआईडी की जांच टीम कई दस्तावेज जब्त कर चुकी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़CGL पेपर लीक मामले में 250 अभ्यर्थियों से पूछताछ, 100 पर CID को शक