Hindi Newsझारखंड न्यूज़Buses parked at a bus stand in Ranchi caught fire, burning to ashes
रांची में स्टैंड पर खड़ीं बसों में लगी आग, जलकर हुईं राख; यात्रियों में मची भगदड़

रांची में स्टैंड पर खड़ीं बसों में लगी आग, जलकर हुईं राख; यात्रियों में मची भगदड़

संक्षेप:

यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है, जिससे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग से बस संचालकों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Feb 01, 2026 06:49 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रांची, राकेश सिंह
share Share
Follow Us on

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटाटोली खादगढ़ा स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में रविवार को दिनदहाड़े भीषण आग लगने से छह बसें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है, जिससे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग से बस संचालकों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आई सभी बसें 40 सीट क्षमता वाली थीं। ये रांची से सिमडेगा, जमशेदपुर, धनबाद और आसपास के जिलों के लिए संचालित होती थीं। इनमें से एक बस लंबे समय से ब्रेकडाउन हालत में खड़ी थी, जबकि शेष पांच बसें चालू अवस्था में थीं। आगजनी में एलडी मोटर्स, किरण ट्रेवल्स, झारखंड पर्यटन की दो बसें, शिवचरण ट्रेवल्स और चंचल बस सर्विस की बसें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:MP के विश्विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा गर्भ संस्कार, CM यादव बोले- मेरी बेटी…
ये भी पढ़ें:एमपी के इस इलाके में कुत्तों का आतंक, 20 से ज्यादा घायल; सबसे ज्यादा बच्चे शिकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले चंचल बस सर्विस की खड़ी बस में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग की लपटें आसपास खड़ी अन्य बसों तक फैल गईं। आग लगने के बाद बस स्टैंड पर मौजूद संवाहक, एजेंट, हॉकर, बुकर और यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही खादगढ़ा टीओपी और लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डोरंडा से अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:एमपी के बैतूल में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, लोगों ने की तोड़फोड़ और आगजनी
ये भी पढ़ें:मरुधर: राजस्थान के थार का जल गणित, बड़े राज्य में सबसे कम पानी की कहानी

घटना की जानकारी मिलते ही बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, कई बस संचालक और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि खादगढ़ा बस स्टैंड में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले वर्ष 2022 में मूनलाईट बस सर्विस और कोहिनूर ट्रेवल्स की बसें आग में जल गई थीं, जबकि वर्ष 2024 में निशान बस सर्विस की एक बस भी आग की चपेट में आ चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।