Hindi Newsझारखंड न्यूज़brother killed brother in dhanbad stabbed with knife
भाई बना भाई का कातिल! धनबाद में चाकू से गोदकर मार डाला; नहीं था कोई विवाद

भाई बना भाई का कातिल! धनबाद में चाकू से गोदकर मार डाला; नहीं था कोई विवाद

संक्षेप:

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर चार नंबर में बुधवार की रात एक युवक ने चाकू मारकर अपने सहोदर बड़े भाई तेजो भुईंया की हत्या कर दी। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Dec 19, 2025 11:28 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर चार नंबर में बुधवार की रात एक युवक ने चाकू मारकर अपने सहोदर बड़े भाई तेजो भुईंया की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दीपक भुईंया उर्फ छपरा (25 वर्ष) को जमुआ पंचायत के मुखिया अर्जुन भुईंया की मदद से स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जमकर पीटने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तेजो भुईंया (33 वर्ष) पेशे से राजमिस्त्री था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक की पत्नी आरती देवी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरती देवी ने फर्द बयान में बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे उसके पति परिवार के साथ घर पर बैठे थे। तभी उसका देवर दीपक घर के दरवाजे पर पहुंचकर लात मारने लगा और गाली-ग्लौज करने लगा। उसके पति बाहर निकले तो पहले से हाथ में धारदार चाकू लिए दीपक ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। हो-हल्ला सुनकर वहां से गुजर रहे पड़ोसी नरेश रवानी बीच-बचाव करने पहुंचे तो दीपक ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। इससे नरेश भी जख्मी हो गए। उसके पति को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

आरती ने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे पुत्र कृष्णा कुमार (9) और किशन कुमार (7) हैं। उसके पति और देवर के साथ पहले से कोई विवाद नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद तेजो भुईंया का शव गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। शव का अंतिम संस्कार कतरास लिलौरी स्थान स्थित मुक्तिधाम घाट पर कर दिया गया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।