स्थानीय युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन
बोकारो में आजसू पार्टी की बैठक में युवा सदस्यों ने शामिल होकर परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि बोकारो में युवाओं का निराशा में रहना चिंता की बात है। उन्होंने विस्थापितों के अधिकारों और रोजगार की समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह के शिवपुरी में प्रभात सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी। स्थानीय युवाओं ने बोकारो महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुधीर ने कहा कि बोकारो में कुछ चुनिंदा लोगों और परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने की जरूरत है। बोकारो में पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद युवाओं के हाथ निराशा और हताशा लगी है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के अधिकार और नियोजन नीति का अब तक समाधान नहीं होना बोकारो प्रबंधन के सौतेले व्यवहार को दर्शाता है। वहीं, जनप्रतिनिधि भी मजदूरों और विस्थापितों के हितों की बजाय ठेकेदारों को मजबूत करने में सहयोग कर रहे हैं।
युवाओं को रोजगार दिलाने और मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पार्टी में शामिल होने वालों में अशोक महतो, शिवम, विशाल, अंशु, रजनीश, लालू, रविंद्र, प्रकाश महतो, जीवन मिश्रा, विक्रम, ललित शर्मा, विवेक कुमार, निर्मल महतो, बाबूलाल, शिवम यादव समेत अन्य रहे।


