श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में युवा प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में युवा प्रबोधन कार्यक्रम आयोजितश्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में युवा प्रबोधन कार्यक्रम आयोजितश्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में

श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में युवा प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित

श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल परिसर में युवा प्रबोधन एवं नागरिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "विकसित भारत के निर्माण में नागरिक कर्तव्य और स्व के मंत्र की भूमिका" रहा। इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बौद्धिक वक्ता के रूप में सृष्टि संजीत, रतन लाल महतो, मोहित एवं सुधीर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार छोटी-छोटी जागरूक पहलें देशहित, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन पी. राजागोपाल ने ऐसे आयोजनों की सराहना की। निदेशक डॉ. एस.एस. महापात्रा, प्राचार्य पी. शैलजा जयकुमार, उप-प्राचार्य सुरेश बाबू एवं राजलक्ष्मी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।