केरल से प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा चंद्रपुरा का कुरुंबा
चंद्रपुरा प्रखंड के बांधडीह गांव के 25 वर्षीय नंदलाल ठाकुर रोजगार की तलाश में केरल गया था, जहां टाइफाइड के कारण उसकी मौत हो गई। उसका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि क्षेत्र के कई युवा रोजगार के अभाव में अन्य राज्यों में काम करने को मजबूर हैं।

चंद्रपुरा प्रखंड के कुरुंबा पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव का एक ओर युवक पलायन की भेंट चढ़ गया। प्रवासी मजदूरों की मौत एक के बाद हो रही है। रोजगार की तलाश में पिछले माह सीताराम ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र नंदलाल ठाकुर केरल गया था। जहां टाइफाइड की चपेट में आने से गत शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचते ही रविवार संध्या बेला में गांव में मातम छा गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिलाओं एवं बच्चों की चीख-पुकार से सभी की आंखे नम हो गई। जानकारी के अनुसार पिछले अप्रैल माह में बांधडीह निवासी सीताराम ठाकुर के कनिष्ठ पुत्र नंदलाल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ रोजगार के लिए गया था।
जहां टाइफाइड बीमारी होने पर मौत हो गई। इसके ठीक दस दिन पूर्व बांधडीह के आंनद महतो की मौत चेन्नई हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार के अभाव में क्षेत्र के कई युवक बाहर राज्यों में काम करने को मजबूर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नंदलाल ठाकुर घर छोड़कर केरल गया था। लेकिन उसकी मौत ने पुरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


