Yaduvanshi Community Meeting in Bokaro Focuses on Education and Social Development यदुवंशी परिवार की बैठक में समाज को संगठित करने पर बल , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsYaduvanshi Community Meeting in Bokaro Focuses on Education and Social Development

यदुवंशी परिवार की बैठक में समाज को संगठित करने पर बल

बोकारो जिले में यदुवंशी परिवार की बैठक बाबा अद्भुतनाथ हनुमान मंदिर में हुई। बैठक में समाज के सदस्यों ने एकजुटता, सामाजिक और आर्थिक विकास पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 6 Oct 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
यदुवंशी परिवार की बैठक में समाज को संगठित करने पर बल

बोकारो, प्रतिनिधि। यदुवंशी परिवार बोकारो जिला की बैठक बाबा अद्भुतनाथ हनुमान मंदिर सेक्टर 9 बड़ा खटाल के प्रांगण में जिलाध्यक्ष बोढन यादव व राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव के नेतृत्व में हुई। बैठक में यदुवंशी समाज को संगठित कर समाज को सामाजिक मानसिक बौद्धिक व आर्थिक विकास के लिए आपस में एक दूसरे का सहयोग करने व बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की बातों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा पढ़ाई लिखाई के बिना कोई क्रांति संभव नहीं है। इस मौके पर आरेंद्र कुमार अधिवक्ता मनोहर प्रसाद, अधिवक्ता ललन प्रसाद यादव, रामजीत यादव, जितेन्द्र नारायण यादव, दिनेश यादव, उमेश यादव, सच्चिदानंद कुमार, महेंद्र यादव, दिनेश यादव, मनोज यादव, हरेंद्र यादव ,परशुराम यादव, प्रयाग यादव, कृष्ण यादव, शिवनारायण यादव, राजेश यादव, संतु यादव, शैलेंद्र यादव, विनोद कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।