आनंद मार्ग का तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन 22 मई से
आनंद मार्ग का तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन 22 मई सेआनंद मार्ग का तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन 22 मई सेआनंद मार्ग का तीन दिवसीय विश

आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से बुधवार को आनंद मार्ग जागृति बोकारो में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर 22 से 24 मई तक होने वाले तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन की जानकारी दी गई। सम्मेलन आनंद पूर्णिमा के अवसर पर आनंद मार्ग के विश्व आध्यात्मिक केंद्र आनंद नगर में आयोजित होगा। केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य रमेंद्रानंद अवधूत एवं आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत ने बताया कि धर्म प्रचार, शांति, समर्पण और सुंदर समाज की स्थापना इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। देश-विदेश से हजारों आनंदमार्गी इस आयोजन में शामिल होंगे और बाबा नाम केवलम् अखंड कीर्तन की आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 72 घंटे का अखंड कीर्तन 21 मई की शाम चार बजे से प्रारंभ होगा।
22 मई को भगवान आनंदमूर्ति के जयघोष के साथ महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ होगा। आयोजन के दौरान आनंद मार्ग प्रचारक संघ के अध्यक्ष आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत साधकों को आध्यात्मिक प्रवचन देंगे। 23 मई को जनरल बॉडी बैठक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 24 मई को आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से जरूरतमंदों के बीच 1000 साड़ी और 1000 धोती का वितरण किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


