हिंदू समाज के सभी वर्गों को जोड़ कर राष्ट्र एवं धर्म हित पर दिया गया जोर
पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक हुई। इसमें देशहित, समाज हित, और धार्मिक एकता पर चर्चा की गई। संगठन ने पंचायत कमेटी का गठन किया जिसमें मनोज ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों में सक्रियता का संकल्प लिया।

पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने की। सर्वप्रथम देशहित, समाज हित, धर्म की रक्षा, संगठन विस्तार, हिंदू समाज की एकजुटता, नशा मुक्त समाज बनाना तथा युवाओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद समाज में सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़कर राष्ट्र एवं धर्म हित में कार्य करना है।
बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद खेतको पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष मनोज ठाकुर, मंत्री पितांबर विश्वकर्मा व संयोजक छुटू यादव सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं युवाओं को संस्कार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार भी रखे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, जिला मंत्री शिशु ठाकुर, जिला संगठन मंत्री सोनाराम महतो, हरिश्चंद्र कुमार एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। समापन भारत माता के जयकारों एवं संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


