पुस्तकालय मैदान के बसंत मेले में बही काव्य की बयार पुस्तकालय मैदान के बसंत मेले में बही काव्य की बयार
बोकारो में रविवार को बसंत मेला में महिला काव्य मंच द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजल भलोटिया ने की। गोष्ठी में कई कवियित्रियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मोहित किया। गोष्ठी का संचालन क्रांति श्रीवास्तव और दीप्तिमई निशंक ने किया।

बोकारो। रविवार को बसंत मेला में महिला काव्य मंच की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व स्वागत भाषण अध्यक्ष काजल भलोटिया ने किया। मंच का संचालन क्रांति श्रीवास्तव व दीप्तिमई निशंक ने किया। गोष्ठी की शुरूआत करुणा ने सरस्वती वंदना से की। काजल भलोटीया, रश्मि ठाकुर, दिव्या चौधरी, राबिया शेख, आरफा साइमन, ज्योति दुबे, माला, ज्योति वर्मा, अमृता शर्मा, करुणा कलिका, जयंती सिंह, गीता कुमारी गुस्ताख़, संजू कुमारी, सुप्रिया सरस, दीप्ति निशांक, सोनी कुमारी, रीना यादव, ऋचा प्रियदर्शिनी, क्रांति श्रीवास्तव, शीला तिवारी, रिंकू गिरी, डॉ आशा पुष्प, रेणुका सिंहा, नीलम झा,ज्योर्तिमय डे राणा ने काव्य पाठ कर सभी को मोहित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



