Bokaro News: आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
Bokaro News: आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सवआर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सवआर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में महिलाओं ने मना

Bokaro News: सेक्टर-1सी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजन शिक्षिका संध्या सिन्हा व पुष्पलता के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन कीर्ति रंजन ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रभा पांडे व वरिष्ठ समाजसेवी शशि लांबा को पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुनीता सिन्हा व रीता पाठक की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सावन थीम पर आधारित नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। शांति, कविता बर्णवाल, ममता, अपूर्वा, मल्लिका डे, रीता पाठक व प्रीति ने नृत्य प्रस्तुत किए। रीता पाठक, सुनीता सिन्हा, ममता व साधना पाठक ने गीत प्रस्तुत किए।
कुसुम के हास्य-व्यंग्य ने माहौल खुशनुमा बनाया। सावन क्वीन प्रतियोगिता व महिलाओं के लिए विभिन्न खेल आयोजित किए गए। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। संध्या सिन्हा ने कहा कि सावन महोत्सव सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ता है। मौके पर पद्मावती, सीमा मिश्रा, पूनम राय, किरण मिश्रा, वंदना, अर्चना, संगीता प्रसाद, पुष्पलता व मीनाक्षी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

