स्कूटी के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर
पेटरवार के ओबरा गांव के पास एक महिला को अनियंत्रित स्कूटी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार शाम को हुई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां...

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के पास पैदल सड़क पार कर रही एक महिला को एक अनियंत्रित स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण महिला गंभीररूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार की देर शाम पौने सात बजे की है। ग्रामीणों ने घायल महिला को बाइक पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। इस घटना में उक्त महिला का बांया पैर दो स्थानों से टूट गया है और सिर सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है।
कैसे हुई घटना: बताया जाता है कि प्रखंड के ओरदाना पंचायत के ओबरा गांव निवासी जिरामनी देवी (38 वर्ष) रविवार की देर शाम में पेटरवार-तेनु सड़क पार कर ओबरा स्थित अपने घर जा रही थी, कि इसी बीच पेटरवार से तेनुघाट की ओर तेजगति से जा रही एक स्कूटी सवार ने उक्त महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण उसका बांया पैर दो स्थानों पर टूट गया तथा सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोट लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




