ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोमहिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी बनीं संगीता

महिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी बनीं संगीता

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस झारखंड के भाग-2 की मीडिया प्रभारी संगीता तिवारी बनायी गईं। इस बाबत पार्टी के बुद्धिजीवी मंच विचार विभाग कांग्रेस की ओर से विकास नगर सेक्टर 1 में सम्मान समारोह...

महिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी बनीं संगीता
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 10 Apr 2018 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस झारखंड के भाग-2 की मीडिया प्रभारी संगीता तिवारी बनायी गईं। इस बाबत पार्टी के बुद्धिजीवी मंच विचार विभाग कांग्रेस की ओर से विकास नगर सेक्टर 1 में सम्मान समारोह हुआ। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुष्मिता देव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगीता तिवारी ने कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने का मौका दिया जा रहा है। अभी प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें खरसावां का प्रभारी बनाया है। इसके लिए वे प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देती हैं। बधाई देने वालों में पीएन तिवारी, जय शर्मा, बाबला कुमार सिंह, नसरुन निशा, शाहजहां खातून, नाजिया प्रविधि, खुर्शीदा बानु, गुलशन निशा, जहाना परविन, शबा परविन, शबाना खातून, जाशमिन परविन आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें