बिना जलकर दिए पानी का उपयोग नही कर पाएंगे पेयजल उपभोक्ता: शास्त्री

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार-कसमार संयुक्त ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को पाइप लाइन से पेयजल के लिए जलकर देना होगा। सहायक अभियंता ने बताया कि जलकर नहीं देने पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा। योजना के तहत 39 गांवों के 3000 उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति की जा रही है।

बिना जलकर दिए पानी का उपयोग नही कर पाएंगे पेयजल उपभोक्ता: शास्त्री

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-कसमार संयुक्त ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना से अब पेयजल उपभोक्ताओं को जलकर दिए वगैर पाइप लाइन से पानी मिलना मुश्किल होगा। उक्त बातें पेयजल, स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के सहायक अभियंता शास्त्री शाह ने हिन्दुस्तान के साथ बात करते हुए बुधवार को कही। बताया कि पेटरवार, कसमार संयुक्त ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत पेटरवार और कसमार प्रखंड के 39 गांवों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी, इस दौरान पेयजल उपभोक्ताओं से जलकर की वसूली नही की जा रही थी, लेकिन अब पेयजल के लिए उपभोक्ताओं को जलकर की राशि देनी होगी, तभी उन्हें पाइप लाइन के माध्यम से शुध्द पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।

3 हजार है उपभोक्ता: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पहले चरण में शुरू की गई पेटरवार-कसमार संयुक्त ग्रामीण पेयजल योजना ,पहले पेटरवार और कसमार प्रखंड के 39 गांवों में शुरू किया गया और पेटरवार-कसमार के 39 गांवों के तीन हजार पेयजल उपभोक्ताओं को पाइप लाइन के माध्यम से उनके घरों तक इस योजना के संवेदक की ओर से शुध्द पेयजल पहुंचाया गया। सहायक अभियंता ने बताया कि इस योजना के संवेदक का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसे पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को सौप दिया गया। अब इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए हर क्षेत्र में जल सहिया की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके लिए पेयजल उपभोक्ताओं को प्रति महीने जलकर के रूप में 62 रुपये देना होगा। यह भी कहा कि जो पेयजल उपभोक्ता जलकर राशि नही देंगे, उनका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।