आठ कर्मियों को नहीं मिला मानदेय,10 दिनों से 10 पंचायतों में पानी की सप्लाई बंद
आठ कर्मियों को नहीं मिला मानदेय,10 दिनों से 10 पंचायतों में पानी सप्लाई बंदआठ कर्मियों को नहीं मिला मानदेय,10 दिनों से 10 पंचायतों में पानी सप्लाई बंद

आठ कर्मियों को नहीं मिला मानदेय,10 दिनों से 10 पंचायतों में पानी सप्लाई बंद फोटो -04- खुंटरी का पानी फिल्टर प्लांट बोकारो प्रतिनिधि। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के खुंटरी स्तिथ पानी टंकी से जरीडीह प्रखंड के आठ व चास प्रखंड के दो पंचायतों के लगभग दस हजार पानी ग्राहकों को रोजाना सुबह के समय मिलने वाला सप्लाई पानी विगत 10 दिनों से बंद हो गया है। बंद होने का कारण सिस्टम में काम करने वाले आठ कर्मी हैं जिन्हें पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण तुपकाडीह पंप हाउस से पानी खींचना , फिल्टर करना और सप्लाई करना बंद कर दिया है।
कर्मियों का कहना है कि बकाया राशि और मानदेय जबतक नहीं बढ़ेगा ,तबतक सिस्टम में काम नहीं करेंगे। कर्मी सरयू महतो , विशेश्वर ठाकुर , मुकेश महतो , चीकू मिश्रा , सत्यम मिश्रा , अरुण मरांडी ने बताया कि सिस्टम को बहु पंचायत समिति के द्वारा संचालित है। दस दिन हो गए किसी पंचायत प्रतिनिधि ने हमारी सुधि नहीं ली है कि हम सब किस हाल में हैं। बगैर पैसे के हम अपना घर कैसे चला रहे हैं। एक छोटी सी राशि लेकर दिन रात काम करते हैं। अब तो दुकानदार भी राशन उधार देना नहीं चाहता। इधर पेयजल आपूर्ति विभाग के जेई कमल नाथ मुंडा से बात करने पर उन्होंने बताया कि मैं नया नया ज्वाइन किया हूं। फिलहाल यह पता चला है कि तेनू बोकारो नहर से पानी लेकर पाइप लाइन के जरिये घर घर तक पहुंचाने का काम और सिस्टम को पंचायत प्रतिनिधि चलाते आ रहे हैं। जल्द ही उनसे बैठक कर पूर्व की भांति पानी परोशने का काम शुरू कराने का प्रयास करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


