Bokaro News: बोकारो कोलियरी की कश्मीर कॉलोनी में जल संकट

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: जरीडीह बाजार के कश्मीर कॉलोनी में डीप बोरिंग पिछले आठ महीने से खराब है। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन से पुराने पंप को नया पंप लगाने की मांग की है। क्षेत्र में जल आपूर्ति की स्थिति गंभीर है, केवल एक कुएं और सीमित जल नल योजना पर निर्भरता बनी हुई है।

Bokaro News: बोकारो कोलियरी की कश्मीर कॉलोनी में जल संकट

Bokaro News: जरीडीह बाजार। बेरमो प्रखंड अंतर्गत सीसीएल बोकारो कोलियरी की कश्मीर कॉलोनी स्थित उउवि कुरपनिया के समीप डीप बोरिंग पिछले आठ माह से खराब है। इस डीप बोरिंग से कॉलोनी के कई क्वार्टरों में आपूर्ति होती थी। स्थानीय जनों के अनुसार, कई बार मरम्मत करायी गयी, लेकिन हर बार कुछ ही दिनों में यह फिर खराब हो जाता है। आठ माह पूर्व बंद होने के बाद दोबारा चालू नहीं किया जा सका है। प्रबंधन से पुराने समरसेबल पंप को बदलकर नया पंप लगाने की मांग की गई है। क्षेत्र में 20 वर्षों से करगली फिल्टर प्लांट का पानी नहीं पहुंच रहा है।

लोग एकमात्र कुएं पर निर्भर हैं। वहीं, जल नल योजना के तहत भी सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही आपूर्ति होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।