Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsWater Supply Crisis in Bokaro Villages Await Clean Drinking Water
मायापुर जलापूर्ति योजना के चार साल बाद भी कई गांव-टोले प्यासे

मायापुर जलापूर्ति योजना के चार साल बाद भी कई गांव-टोले प्यासे

संक्षेप:

खेतको, प्रतिनिधि।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट बोकारो मायापुर जलापूर्ति योजना से पानी सप्लाई लगभग 4 वर्षों में भी कई गांव के कई टोले में नहीं प

Nov 05, 2025 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

खेतको, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट बोकारो मायापुर जलापूर्ति योजना से पानी सप्लाई लगभग 4 वर्षों में भी कई गांव के कई टोले में नहीं पहुंच पाया है। पानी का कनेक्शन लगभग सभी घरों में हो चुका है पर पानी की एक बूंद कई घरों के नल में नहीं आयी है। चलकरी दक्षिणी में जल शोध संयत्र (फिल्टर प्लांट) बना है जहां पानी की मुख्य सप्लाई होती है। इस जल शोध संयत्र से दो जलमीनार टावर में पानी आपूर्ति की जाती है। इस जलापूर्ति योजना से चलकरी, चांदो, मायापुर व खेतको पंचायत के हजारों घरों को पानी की सप्लाई करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मायापुर ग्रामीण जलापूर्ति निर्माण पूर्ण हो चुका है। परन्तु इतना समय बीत जाने के बाद भी पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं हो पाई है। इस संबंध में चलकरी दक्षिणी के सड़क टोला के ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग खेत का पानी शुद्ध समझ कर पी रहे हैं। इस योजना के बनने से और पाइप लाइन घर के बगल से जाने व कनेक्शन लेने से आस बढ़ी थी लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है। शुद्ध पानी पीने का नसीब नहीं हो पाया है। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता प्रतीक कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर बताया कि यह काम शिव ज्योति कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द काम को पूर्ण कर दिया जाएगा। और फिर सभी घरों में पानी मिलने की संभावना है। इसके लिए मैं खुद जा जाकर निगरानी कर रहा हूं।