मोटर खराब होने से बांधडीह में पेयजल संकट, सप्ताह में एक-दो दिन ही मिल रहा पानी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

मोटर खराब होने से बांधडीह में पेयजल संकट, सप्ताह में एक-दो दिन ही मिल रहा पानीमोटर खराब होने से बांधडीह में पेयजल संकट, सप्ताह में एक-दो दिन ही मिल रह

मोटर खराब होने से बांधडीह में पेयजल संकट, सप्ताह में एक-दो दिन ही मिल रहा पानी

जैनामोड़ शहर से सटे बांधडीह गांव के ग्रामीण इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जरीडीह थाना परिसर में जैनामोड़ ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत स्थापित जलापूर्ति प्वाइंट से आसपास के सैकड़ों घरों में पेयजल की व्यवस्था होती है, लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलापूर्ति की स्थिति

ग्रामीणों के अनुसार सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। जिस दिन जलापूर्ति होती है, उस दिन सुबह से ही महिलाएं और पुरुष डेंगची, बाल्टी तथा अन्य बर्तनों के साथ लाइन में लग जाते हैं। महिलाएं सिर पर पानी से भरे बर्तन लेकर घर पहुंचती हैं, जबकि पुरुष मोटरसाइकिल और ऑटो में बड़े-बड़े कंटेनरों में पानी भरकर ले जाते हैं。

समस्याएं और समाधान

ग्रामीणों ने बताया कि अनियमित जलापूर्ति के कारण उन्हें जरूरत के हिसाब से अधिक मात्रा में पानी संग्रह कर रखना पड़ता है। क्षेत्र में कोई सरकारी चापाकल भी नहीं है, जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचडी) के कनीय अभियंता कमल नाथ मुंडा ने बताया कि पंप हाउस का एक मोटर खराब हो गया है, जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। इसी कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है और छोड़-छोड़कर पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर के मरम्मत होकर लौटते ही नियमित रूप से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बांधडीह गांव को पेयजल की आपूर्ति कितनी बार होती है?
ग्रामीणों के अनुसार सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।