चास में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का अभिनंदन समारोह

Mar 09, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चास मारवाड़ी पंचायत में नगर विकास समिति ने नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस दौरान पार्षदों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने क्षेत्रीय विकास पर काम करने का संकल्प लिया। समारोह में समिति के कई सदस्य भी शामिल रहे।

चास में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का अभिनंदन समारोह

चास प्रतिनिधि। चास मारवाड़ी पंचायत में रविवार को नगर विकास समिति के तत्वाधान में निगम के नव निर्वाचित वार्ड पार्षद का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अभय कुमार मुन्ना व संचालन गौरी शंकर सिंह ने किया। अवसर पर नव निर्वाचित वार्ड पार्षद मंजू देवी,बबिता देवी, ममता देवी, गायत्री देवी, संजू देवी, टुनटुन मिश्रा, कल्याणी सिंह, सुनील महतो, अमोद सिंह, संतोष सिंह, राहुल कुमार, विकास महतो, सपन कुमार को अंगवस्त्र देकर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने मिले जिम्मेदारी के तहत क्षेत्रीय विकास पर प्रमुखता से काम करने की बात कही। अवसर पर समिति के बालकृष्ण मुरारी, डॉ एस कुमार, रामभजन सिंह, लालमुनी देवी, करमचंद गोप, गौरीशंकर सिंह, अतीश कुमार सिंह, नरोत्तम झा, रामकिंकर माहथा, विनोद चौधरी, अशोक महतो, रानी माली, अशोक कुमार सिंह, अमरनाथ प्रसाद, महानंद कुमार, गौतम स्वर्णकार, नवीन सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।