पेटरवार के 10 पंचायतों में अबतक 87.5 फीसद वोटर मैपिंग

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

झारखंड सरकार 2003 की मतदाता सूची के तहत मतदाताओं की मैपिंग कार्य कर रही है। बेरमो विस के दस पंचायतों में 46,950 मतदाताओं में से 39,500 का मैपिंग हो चुका है, जो 87.5% है। बीडीओ ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, लेकिन मतदाताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

पेटरवार के 10 पंचायतों में अबतक 87.5 फीसद वोटर मैपिंग

अंगवाली, प्रतिनिधि। राज्य सरकार पूरे झारखंड में 2003 की मतदाता सूची के तहत मतदाताओं की मैपिंग कार्य (पुनरीक्षण) संबंधित कर्मियों के द्वारा करा रही है। जिले के पेटरवार प्रखंड के बेरमो विस अंतर्गत दस पंचायतों में भी मैपिंग कार्य चल रहा है। इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि दस पंचायत क्रमशः अंगवाली उत्तरी व दक्षिणी, पिछरी उत्तरी व दक्षिणी, चलकरी उत्तरी व दक्षिणी, मायापुर, चांदो, खेतको व चांपी में कुल मतदाताओं की संख्या 46,950 है। इसमें अबतक 39,500 मतदाताओं के मैपिंग हो चुके हैं, जो 87.5 फीसद है। अभी भी 7450 मतदाताओं का मैपिंग शेष रह गया है।

बीडीओ ने यह भी बताया कि लॉजिकल डिस्फेंसी जैसे व्यक्ति के नाम व पदनाम में स्पेलिंग गलत होना सहित अन्य दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाताओं के नाम इतने आसानी से सूची से नहीं हटेंगे। बशर्ते इस कार्य में लगे कर्मियों को वे सहयोग अवश्य करें। ऐसे प्रशासनिक प्रक्रिया में संबंधित मतदाताओं को तीन बार नोटिस निर्गत के पश्चात ही उनका नाम सूची से हटेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।