स्कूली बच्चों से किताबों की बोरियां उठवाने के मामले पर होगी कार्रवाई,विधायक ने लिया संज्ञान
स्कूली बच्चों से किताबों की बोरियां उठवाने के मामले पर होगी कार्रवाई,विधायक ने लिया संज्ञानस्कूली बच्चों से किताबों की बोरियां उठवाने के मामले पर होगी

चास प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, चास के सरकारी स्कूल में बच्चों से किताबों की बोरी उठवाने,क्लासरूम और सीढ़ियों की सफाई कराने और कचड़ों को डस्टबीन में डालने का वायरल वीडियो दो दिनों से बोकारो में चर्चा का विषय है। ऐसे में शिक्षा विभाग के सिस्टम पर ही सवाल उठने लगा है। सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों के पढ़ाने वाले अभिभावकों ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई है। स्कूलों में बच्चों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी जैसा काम क्यों करवाया जा रहा है, वो भी वहां जिस परिसर में शिक्षा विभाग के तीन-तीन अधिकारी का कार्यालय कार्यरत हैं। मंगलवार को प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के वायरल वीडियो को लेकर पड़ताल की गयी। कई छात्र-छात्राओं से इस मामले पर पूछताछ की गयी। लेकिन बोरी उठानेवाले छात्र नहीं मिले। अन्य छात्रों ने कहा इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे। वहीं इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू दास ने बच्चों के वायरल वीडियों को षड़यंत्र बताया। स्कूल में कभी भी औचक निरीक्षण करते हुए अध्यनरत विद्यार्थियों से जानकारी ली जा सकती है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उपविकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार कार्रवाई संबंधी पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर दो बार कॉल किया गया, रिंग हुई पर बात नहीं हो पायी。
परिसर में है तीन कार्यालय स्थापित
मजे की बात है कि प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल जिस परिसर में चल रहा है, उसी परिसर में जिले शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय कार्यरत है जो बिल्कूल आपने सामने है। लोगों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी की नजर सिर्फ ट्रांस्फर पोस्टिंग में रहती हैं। इसमें बड़े स्तर पर सेटिंग गेटिंग से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जिले के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बजाए काम कराना शर्म की बात है। तीन-तीन अधिकारी के कार्यालय रहते हुए बच्चों से इस तरह के काम करवाएं जा रहे हैं, कहीं ना कहीं अधिकारी का मौन समर्थन है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


