Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsViolent Clash Over Path Dispute in Shimla Kalani Four Injured and Multiple Arrests
रास्ते के विवाद में हिंसक झड़प में चार जख्मी चार गिरफ्तार

रास्ते के विवाद में हिंसक झड़प में चार जख्मी चार गिरफ्तार

संक्षेप:

रास्ते के विवाद में हिंसक झड़प में चार जख्मी चार गिरफ्ताररास्ते के विवाद में हिंसक झड़प में चार जख्मी चार गिरफ्ताररास्ते के विवाद में हिंसक झड़प में च

Fri, 7 Nov 2025 12:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

सिटी थाना क्षेत्र स्थित शिमला कालानी में दो पड़ोसियों के बीच रास्ते के विवाद में हिंसक झड़प की घटना हुई है। जिसमें से दोनों ओर से चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। एक पक्ष से रामप्रवेश साव व उनकी पत्नी कौशल्या देवी जख्मी हुई है, दूसरे पक्ष से गुड़िया व राजा जख्मी हुए है। सिटी पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों से आवेदन के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया है। कौशल्या देवी के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मोहम्मद जाहिद हुसैन समेत 14 को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का कहना है कि रास्ते के विवाद में सभी आरोपी हरवे हथियार के साथ घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट छेड़खानी करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुरुष वर्ग जब बचाव में आए, तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। घर का सारा सामान निकाल कर फेंक दिया और घर का दरवाजा व दीवार तोड़ दिया। इधर अरबाज अंसारी के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए रामप्रवेश साव समेत चार को आरोपी बनाया गया है। सूचक का कहना है कि आरोपियों ने रस्ते के विवाद में हरवे हथियार के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले पक्ष से रामप्रवेश साव व सतेंद्र साव एवं दूसरे पक्ष से गुलाम अंसारी व जाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।