Bokaro News: धनरोपनी के सवाल पर दो पक्षों में मारपीट, दो महिला सहित पांच लोग घायल

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: पेटरवार के मंझली सिरी गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। दोनों पक्षों के पांच लोग, जिनमें दो महिलाएँ भी शामिल हैं, घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Bokaro News: धनरोपनी के सवाल पर दो पक्षों में मारपीट, दो महिला सहित पांच लोग घायल

Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। खेत में धनरोपनी के सवाल पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे से हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। यह घटना प्रखंड कोह पंचायत के मंझली सिरी गांव में शनिवार को हुई। घटना की सूचना मिलने पर पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के घरना में एक पक्ष के करमचंद मुर्मू ने बताया कि उनकी खतियानी जमीन भारत माला परियोजना में गई है, जिसके एवज में मिली मुआवजा राशि जीतन मांझी द्वारा पूरी तरह ले लिए जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंचल अधिकारी, पेटरवार को जानकारी दी गई थी। यह भी बताया कि वे लोग खेत में जुताई एवं धान रोपने के लिए गए थे, इसी दौरान जीतन मांझी, मोहन मांझी एवं उनके भाइयों ने लाठी-डंडे से महिलाओं सहित पुरुषों के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के जीतन मांझी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शनिवार को वह पेटरवार में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान प्रथम पक्ष के लोग मेरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में उनके पक्ष के लोगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। जीतन मांझी ने बताया कि एक दिन पहले भी हमलोग शांतिपूर्वक अपनी जमीन पर काम कर धान की रोपाई कर चुके थे और शनिवार को भी धान रोपने गए थे, तभी वे लोग वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। मारपीट की घटना में सरोधर मांझी (32), हरिचरण मांझी, पार्वती मुर्मू (38) और हेमन्ती कुमारी (30) को चोटें लगी है। पेटरवार पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। घटना को लेकर पेटरवार पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: धनरोपनी के सवाल पर दो पक्षों में मारपीट, दो महिला सहित पांच लोग घायल