Bokaro News: ओवरलोड स्लैग डस्ट 42 हाइवा को पकड़कर डीटीओ को दी सूचना, कार्रवाई की प्रक्रिया जारी
Bokaro News: पेटरवार फोटो 07 पकड़ी गई ओवरलोड हाइवा पेटरवार, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के रघुनाथ पुर स्थित एन टी पी सी प्लांट से ओवर लोड स्लैग डस्ट लोडकर पेटरवार आ र

Bokaro News: पश्चिम बंगाल के रघुनाथ पुर स्थित एन टी पी सी प्लांट से ओवर लोड स्लैग डस्ट लोडकर पेटरवार आ रही 42 हाइवा को ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर शाम7:30 बजे पकड़कर डीटीओ बोकारो को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा ओवरलोड हाइवा को पकड़े जाने की सूचना पर गिरिडीह सांसद चंद प्रकाश चौधरी व गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो घटना स्थल पर पहुंचे।
घटनाक्रम
गौरतलब है कि पेटरवार के चरगी में भारत माला परियोजना के तहत बनाये जा रहे वाराणसी से कोलकाता तक सिक्सलेन एक्सप्रेसवे सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सिक्सलेन सड़क निर्माण में लगे सैकड़ों हाईवा गाड़ियां अपनी क्षमता से 15-20 टन अधिक स्लैग डस्ट लेकर रोज़ाना ढोने का काम कर रही हैं। इस सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने अपने पदाधिकारियों को घटना स्थल पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सांसद का हस्तक्षेप
इस दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्लैग डस्ट से ओवरलोड हाइवा पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए थाना के हवाले करने की कार्रवाई चल रही थी। गौरतलब है कि हाइवा में ओवरलोड स्लैग डस्ट लोड होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा, श्रीधर महतो, संतुराम सिंह, अखिलेश महतो, चंदन सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

