इजरी नदी के दूषित मिट्टीयुक्त पानी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
चास प्रखंड के मामरकुदर इजरी नदी की दूषित पानी को लेकर ग्रामीणों ने अनशन की चेतावनी दी है। प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञापन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समाजसेवी राकेश शर्मा ने जन संपर्क अभियान चलाने की बात की। सांसद प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से त्वरित पहल की अपील की है।

चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के मामरकुदर इजरी नदी की दूषित मिट्टीयुक्त पानी को लेकर नदी के समीप ग्रामीणों ने अनशन पर बैठने की चेतावनी दिया। लगातार प्रदूषित व मिट्टीयुक्त नदी की पानी को लेकर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन व बोकारो डीसी को ज्ञापन सौंपने के बावजूद अब तक कार्रवाई नही होने को लेकर अब ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन पर उतरने की चेतवानी दिया है। समाजसेवी राकेश शर्मा, शत्रुघन झा के संयुक्त नेतृत्व में इजरी नदी बचाओं अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों के अभियान में अधिक भागेदारी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस बाबत सांसद प्रतिनिधि शिव शंकर राय ने कहा कि जिला प्रशासन को इसमें त्वरित पहल करने की जरूरत है।
नदी से अवैध बालू उठाव के कारण इजरी, दामोदर नदी अस्तित्व विहिन होती जा रही है। समय रहते मामलें पर त्वरित पहल करते हुए ठोस कार्रवाई नही किया गया तो आगे आंदोलन जन आंदोलन बनेगा। नदी बचाने को लेकर गंगा आरती की तैयारी: नदी से बालू उठाव पर रोक सहित नदी बचाओं अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नदी बचाओं अभियान चलेगा। इसमें ग्रामीण इजरी नदी के विभिन्न घाट पर आरती के साथ पूजा अर्चना करेंगे। नारायणपूर सहित सटे क्षेत्र से अवैध बालू उठाव को लेकर नदी के समीप ग्रामीणों का सीधा पहरा रहेगा। इस बाबत प्रखंड के उप प्रमुख मोहन कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि लगातार जिला प्रशासन को मामलें पर ज्ञापन देने व नदी की प्रदूषित पानी को लेकर उत्पन्न जल संकट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जबकि नदी बचाओं अभियान के तहत केन्द्र, राज्य सहित जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। बावजूद क्षेत्र में नदी अस्तित्व विहिन होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अब नदी बचाने को लेकर नदियों में विधिवत पूजा अर्चना के साथ आरती होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


