पेयजल व स्वच्छता मंत्री के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर बना खराब चापाकल
पेटरवार के ठाकुर टोला के ग्रामीणों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को आवेदन देकर दो महीने से खराब चापाकल की मरम्मत की मांग की। मंत्री ने 24 घंटे के भीतर चापाकल की मरम्मत का आदेश दिया। इससे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हुआ और उन्होंने मंत्री का आभार व्यक्त किया।

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार ठाकुर टोला के ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद को देते हुए दो महीने से खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त करने की मांग की है। ठाकुर टोला के राजेश कुमार ठाकुर, रीना देवी, रेखा देवी, राजेश रजक व सावित्री देवी ने कहा कि विगत दो महीने से चापाकल खराब रहने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया कि पेटरवार पंचायत अंतर्गत ठाकुर टोला एवं रामदास रोड़ में चापाकल खराब पड़ा हुआ है, जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
मंत्री ने झामुमो के संगठन सचिव सत्यम प्रसाद को निर्देश दिए कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बात कर 24 घंटे के अंदर चापाकल को मरम्मत करवाया जाय, ताकि ग्रामीणों को पेयजल मुहैया हो सके। मंत्री के आदेश पर संगठन सचिव ने महज 24 घंटे के अंदर खराब पड़े चापाकल की मरम्मत करवाकर पेयजल उपलब्ध करवा दिया। मंत्री के इस पहल पर ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


