Bokaro News: ओवरलोड स्लैग डस्ट लदे 42 हाइवा पकड़े, परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: पेटरवार, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 42 हाइवा को ग्रामीणों ने पकड़ा, जो ओवरलोड स्लैग डस्ट ले जा रहे थे। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। सांसद और पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे, जबकि जिला परिवहन विभाग ने सभी हाइवा के खिलाफ कार्रवाई की।

Bokaro News: ओवरलोड स्लैग डस्ट लदे 42 हाइवा पकड़े, परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर स्थित एनटीपीसी प्लांट से ओवरलोड स्लैग डस्ट लेकर पेटरवार आ रहे 42 हाइवा को ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप

सूचना मिलने पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो भी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि पेटरवार के चरगी में भारतमाला परियोजना फेज-2 के तहत वाराणसी से कोलकाता तक सिक्सलेन एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे हाइवा निर्धारित क्षमता से करीब 15 से 20 टन अधिक स्लैग डस्ट ढो रहे हैं। इससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

कार्रवाई का निर्देश

मामले की जानकारी मिलने पर जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए सभी 42 हाइवा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें पेटरवार थाना के हवाले कर दिया। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी परिवहन अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों पर विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया।

सड़क पर परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड हाइवा से एनएच-23 पर स्लैग डस्ट गिरने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। बिना तिरपाल ढके वाहनों के चलने से धूल उड़ती है, जिससे बाइक सवार और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी होती है। कार्रवाई के बाद हाइवा चालकों में हड़कंप है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा, श्रीधर महतो, धनुलाल महतो, संटू राम सिंह, अखिलेश महतो और चंदन सिन्हा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

प्रश्न और उत्तर

✦ग्रामीणों ने किस कारण से हाइवा को पकड़ा?−
ग्रामीणों ने पाया कि हाइवा निर्धारित क्षमता से करीब 15 से 20 टन अधिक स्लैग डस्ट ले जा रहे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: ओवरलोड स्लैग डस्ट लदे 42 हाइवा पकड़े, परिवहन विभाग ने की कार्रवाई