Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsVillage Meeting to Organize Vaishnavi Durga Puja in Uttasara Panchayat
वैष्णवी दुर्गापूजा समिति का गठन

वैष्णवी दुर्गापूजा समिति का गठन

संक्षेप:

उत्तासारा पंचायत के उत्तासारा गांव में वैष्णवी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। मुखिया देवेंद्र नायक की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया, जिसमें धर्मेंद्र नायक अध्यक्ष और...

Sep 05, 2025 04:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत के उत्तासारा गांव में वैष्णवी दुर्गापूजा धूमधाम के साथ मनाने को लेकर उत्तासारा व अम्बा डीह के ग्रामीणों की एक बैठक शुक्रवार को पंचायत के मुखिया देवेंद्र नायक की अध्यक्षता में की गई, जबकि संचालन अबोध कुमार नायक ने की। वैष्णवी दुर्गापूजा धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। इस कमिटी में अध्यक्ष धर्मेंद्र नायक, उपाध्यक्ष आकाश नायक, सचिव विक्रम नायक, उप सचिव बालेश्वर भुइयां, कोषाध्यक्ष प्रमोद नायक व उप कोषाध्यक्ष के लिए सनित कुमार का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कमिटी में प्रदीप नायक, मनोज नायक, विवेक नायक, बबलू ठाकुर, मुकेश नायक, रंजीत नायक, बाल गोबिंद, उमेश तुरी, बादल नायक, पिंटू तुरी,डॉ कौशल किशोर व सुभाष नायक को कार्यकारिणी समिति के लिए चयन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुर्गा पूजा कमिटी के चयनित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।