विहंगम योग से मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन का संदेश
विहंगम योग से मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन का संदेशविहंगम योग से मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन का संदेशविहंगम योग से मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन

बोकारो, प्रतिनिधि। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में सेक्टर-2 स्थित गणेश मंदिर मैदान में विहंगम योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान और मंगल गान के साथ हुआ। समारोह में प्रस्तुत वैदिक एवं भक्ति भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रवचन सत्र में पीएन शर्मा और सीपी सिंह ने विहंगम योग के सिद्धांत, साधना पद्धति और आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विहंगम योग केवल ध्यान की विधि नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला वैज्ञानिक और आध्यात्मिक मार्ग है। वर्तमान समय में मानसिक तनाव, अशांति और भौतिकवादी जीवनशैली से मुक्ति के लिए योग को आवश्यक बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन धनेश्वर यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गोबिंद मेहता ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और योग साधक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


